03jjrp20- खानपुर खुर्द में कन्या के जन्म पर कुंआं पूजन रस्म करते परिजन। स्रोत : परिजन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव खानपुर खुर्द में लड़की के जन्म होने पर कुआं पूजन कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। जिस तरह से लड़का होने पर खुशी मनाई जाती है, उसी प्रकार से लड़की होने पर प्रतिभोज करवाया गया। दादी गिनन्दौड़ी ने बताया कि पोती का नाम वंशिका रखा गया है। मां पूजा और पिता संदीप ने कहा कि बेटी पैदा होने पर उनका गर्व है। कुआं पूजन पर गांव की महिलाएं, आंगनबाड़ी वर्कर सुनीता, सजना, नरेश, सीमा मौजूद रही। परिवार की महिलाओं ने मंगल गीत गाए और डीजे बजाने पर नृत्य किया। आंगनबाड़ी यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष छोटा गहलावत ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि लड़का-लड़की में भेदभाव न करें। आज के जमाने में खेल का मैदान हो या फिर पढ़ाई का क्षेत्र सभी में लड़कियां आगे रहती है।