फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे हेल्थ ट्रैक एप से कोरोना बीमारी की जांच कर सकेंगे लोग

विज्ञापन
हेल्थ ट्रैक एप्लिकेशन - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संदीप वर्मा ग्रेटर नोएडा। कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों में जहां भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इससे पार पाने के लिए अब घर बैठे हेल्थ ट्रैक एप के जरिए बीमारी की जानकारी कर सकेंगे। जीएल बजाज कॉलेज की ओर से यह एप बनाया गया है। लगभग दो वर्षों से बीमारियों की जांच के लिए इस एप पर कार्य चल रहा है और एकेटीयू की ओर से इसके लिए साढ़े तीन लाख रुपये की राशि भी जारी की गई थी। अब कोविड-१९ संक्रमण के दौरान कोरोना जांच में यह एप कार्य में आएगा। नॉलेज पार्क स्थित जीएल बजाज कॉलेज के निदेशक, प्रोफेसरों और विद्यार्थियों की टीम बीमारी की पहचान के लिए एप पर दो वर्षों से कार्य कर रही थी। मोबाइल पर इस एप को डाउनलोड करने पर इससे शरीर का तापमान पता किया जा सकता है। इसके अलावा रक्त दाब (ब्लड प्रेशर), पल्स रेट, ईसीजी और श्वांस की जांच की जा सकती है। यदि किसी को खांसी या श्वांस लेने में दिक्कत होगी तो यह एप ऑक्सीजन जांच कर यह बता सकता है कि मरीज को श्वांस की तकलीफ है या नहीं। इसकी रिपोर्ट मरीज किसी डॉक्टर या अस्पताल को भेज सकता है। रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर इन लक्षणों को पहचान कर मरीज को आगे किसी जांच की आवश्यकता है या फिर उसे परामर्श ही देकर काम चल सकता है इसका निर्णय करेंगे। इसके लिए अस्पताल या डॉक्टरों को भी इस एप से जडऩा जरूरी होगा। इस कार्य में कॉलेज के निदेशक डॉ. राजीव अग्रवाल, इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रोफेसर अमित सहगल, मनीष आर्य और पुनीत मिश्रा इस पर कार्य कर रहे हैं। ----------------------------- हेल्थ ट्रैक एप बनकर तैयार हो गया है, जल्द ही इस एप को प्ले स्टोर पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी सहायता से कोरोना संक्रमित मरीजों की शुरूआती जांच हो सकेगी। -डॉ. राजीव अग्रवाल, निदेशक जीएल बजाज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें