फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में लोगों को अंगदान के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
13jjrp16- विश्व अंग ​दान दिवस पर सिविल अस्पताल में लोगों को जागरूक करते स्वास्थ्य कर्मचारी। स्र
विज्ञापन
झज्जर। जिले के नागरिक अस्पताल में विश्व अंगदान दिवस पर एमएस डाॅ. नरेश दहिया के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अस्पताल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नर्सिंग अधिकारी कविता ने सभी विभागों में जाकर जनहित को जागरूक किया। सभी नागरिक अस्पताल झज्जर में आए हुए मरीजों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कविता गुलिया ने बताया कि उन्होंने अपना शरीर दान कर रखा है। कोई भी व्यक्ति अपने अंगदान कर सकता है। इस से मृत्यु के बाद आठ लोगों को जीवन दान मिलेगा। हमारी मृत्यु के बाद किसी के जीवन में रोशनी दे सकते हैं। इस मौके पर डॉ. गुरजीत एसएमओ, डॉ. सुशील, डाॅ. दिनेश रोहिला मनोवैज्ञानिक, डाॅ. परविंद्र फोगाट, डॉ. मोहित राठी, डाॅ. नीतू सिंह, मंजू बूरा नर्सिंग अधिकारी, प्रिंस लैब टेक्नीशियन, अशोक काउंसलर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें