फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर में 45 लोगों ने करवाया उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। रविदास भवन में आयुष विभाग की ओर से स्वास्थ्य जांच एवं योग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 45 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच करवाकर आयुर्वेदिक उपचार का लाभ लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी डॉ. राजपाल कौशिक देवरखाना ने किया। आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर खेड़ी जट्ट डॉ. नीलम यादव, फार्मासिस्ट राजपाल और आयुष योग सहायक हरमेश बंसल व सुमन ने सेवाएं दीं। ग्रामीणों की मधुमेह, बीपी, सर्वाइकल, जोड़ों के दर्द व एसिडिटी की जांच की गई और आयुर्वेदिक दवाइयां वितरित की गईं। योग प्रशिक्षक हरमेश बंसल ने अनुलोम-विलोम, मंडूकासन, भुजंगासन सहित विभिन्न योगासन करवाए। ग्रामीणों को नियमित योग, सात्विक भोजन, पौधरोपण और नशामुक्ति अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें