झज्जर (वि)। अगस्त। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, झज्जर में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक मिलन समारोह आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवाद स्थापित कर विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं सर्वांगीण प्रगति पर चर्चा करना रहा। इस बार पहली बार प्रत्येक विद्यार्थी की स्वाट एनालिसिस कर अभिभावकों को जानकारी दी गई। इसमें विद्यार्थियों की मजबूती, कमजोरी और शिक्षकों की अनुशंसा का विश्लेषण किया गया। शिक्षकों ने बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियों, व्यवहार, अनुशासन, रुचियों और व्यक्तिगत क्षमताओं पर चर्चा की तथा सुधार के लिए प्लान तैयार किया। प्रधानाचार्य पंकज वालिया ने कहा कि अभिभावक और शिक्षक मिलकर ही विद्यार्थियों को सही दिशा दे सकते हैं।