भाजपा की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने पिंजौर के विराट नगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। इसमें जिले से भाजपा के सभी प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। बराला ने सभी कार्यकर्ताओं को एकात्म मानववाद के बारे में बताया। इस वर्ग के बारे में बताते हुए बराला ने कहा की इसका महत्व अच्छा कार्यकर्ता विकसित करना है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बारे में बताते हुए कहा की उन्होंने सांस्कृतिक आधार और मूल संस्कृति से देश के चिंतन का रास्ता निकालना बताया। इस मौके पर बराला ने पौधारोपण किया। बराला के बाद मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य ने मीडिया के विषय में जानकारी दी। इसके बाद प्रदेश प्रवक्ता डॉ संजय शर्मा और विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से अपने विचार साझा किए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, कालका की विधायक लतिका शर्मा, जिला परिषद् की प्रधान ऋतु सिंगला, प्रशिक्षण के जिला प्रमुख अनिल गोयल समेत सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।