फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना ने दिगवार में किया संघर्ष विराम का उलंघन, भारतीय सेना दे रही है जवाब

विज्ञापन
पुंछ जिले में पाकिस्तानी गोलाबारी में उठता धुआं - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
पुंछ। शनिवार को देर शाम एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने जिले में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उलंघन करते हुए जिले के दिगवार सैक्टर में भारतीय सेना की चोकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर मोर्टारों से भारी गोलीबारी शुरू की। जिसका भारतीय सेना ने भी तत्काल मुंह तोड जवाब देना शुरू कर दिया। जिसके चलते देर रात्री समाचार लिखे जाने तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी थी। जिससे नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में दैहशत का माहौल बन कर रह गया है। वहीं इस गोलीबारी में कहीं पर भी किसी प्रकार का कोई नुक्सान होने का कोई समाचार प्राप्त नहीं हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज देर शाम करीब साढ़े सात बजे पाकिस्तानी सेना ने जिले के दिगवार सैक्टर में भारतीय सेना की चोकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों में मोर्टारों से गोलीबारी शुरू की। जिससे पूरे क्षेत्र में दैहशत का माहौल बन कर रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें