फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन

विज्ञापन
30jjrp17- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिरधाना में प्रवक्ता हुकमचंद की सेवानिवृ​त्ति पर सम्म
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिरधाना में राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता के रूप में कार्यरत हुकमचंद शनिवार को 30 वर्ष 5 माह की सेवा के उपरांत शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हो गए। विद्यालय परिवार की ओर से उनके सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत की ओर से सरपंच मंजीत दहिया और पंच सूर्यदेव ने गांव के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में हुकमचंद को सम्मान सूचक पगड़ी बांधकर उनके सुखद जीवन की कामना की। वहीं विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। हुकमचंद ने 11 नवंबर 1995 को महेंद्रगढ़ जिले के गोमला विद्यालय में शिक्षा विभाग में ज्वाइन किया था और आज 30 वर्ष 5 माह की सेवा उपरांत सेवानिवृत्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें