साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय मातनहेल में भूगोल विभाग की तरफ से अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नवीन कुमार पूनिया सहायक प्राध्यापक भूगोल ने दिवस को मनाने के इतिहास से लेकर वर्तमान समय में जीवाश्म ईंधन की प्रासंगिकता के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यकारी प्राचार्य डॉ. सुमन भट्टी ने भी सतत पोषणीय विकास की अवधारणा को केंद्र में रखते हुए अनवीकरणीय संसाधनों के ध्यानपूर्वक इस्तेमाल के बारे में चर्चा की।