फोटो नंबर 72: दादा देव मंदिर में अतिथियों का स्वागत करते सरपंच आजाद सिंह। (संवाद)
बादली। गांव बुपनियां स्थित दादा देवा मंदिर में ग्रामीणों के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पहले मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ हुआ, जिसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में जिला पार्षद अंकुर गुभाना, चेतानंद बाढ़सा और सरपंच आजाद सहित काफी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान अतिथियों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर में प्रतिवर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसमें गांव के सभी लोगों का विशेष सहयोग रहता है।