झज्जर। डेमोक्रेटिक स्कूल टीचर एसोसिएशन (डीटीएसए) ने सरकारी विद्यालयों में मानदेय-मुक्त स्वयंसेवकों और भूतपूर्व सैनिकों को शिक्षण कार्य में लगाने के हरियाणा सरकार के आदेश का विरोध किया है। एसोसिएशन ने सरकार से इस आदेश को वापस लेकर रिक्त पदों पर नियमित शिक्षकों की भर्ती करने की मांग की है। एसोसिएशन के जिला प्रधान मंजीत गुलिया ने कहा कि यह निर्णय शिक्षा व्यवस्था और नियमित शिक्षकों के हितों के विरुद्ध है। इससे विद्यार्थियों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रभावित होगी। संवाद