बहादुरगढ़। शहर की लालचंद कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी हंसराज के मोबाइल को हैक कर उनके बैंक खाते से करीब एक लाख रुपये निकाल लिए।
लालचंद कॉलोनी निवासी हंसराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त हैं। 2 जुलाई को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल हैक कर लिया। देर शाम अचानक उनके मोबाइल पर बैंक ट्रांजेक्शन के मैसेज आने शुरू हुए। मैसेज देखकर पता चला कि उनके खाते से दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 99 हजार 900 रुपये निकाल लिए गए हैं। घटना का पता चलते ही बैंक से संपर्क कर खाते की जानकारी ली और ऑनलाइन साइबर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच के बाद साइबर थाना झज्जर में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।