फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: एक घंटे की बारिश ने शहर में जमकर मचाई तबाही, पेड़ गिरने से रास्ते बंद

Thu, 28 May 2026 06:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में गुरुवार की दोपहर को अचानक मौसम ने करवट बदली। अचानक से हुए तेज बारिश से एक ओर जहाँ शहर के लोगों ने गर्मी से थोड़ी निजात पाई, वही इस 1 घंटे की बारिश ने शहर में जमकर तबाही मचाई।
विज्ञापन
बारिश के चलते हुए नुकसान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में गुरुवार की दोपहर को अचानक मौसम ने करवट बदली। अचानक से हुए तेज बारिश से एक ओर जहाँ शहर के लोगों ने गर्मी से थोड़ी निजात पाई, वही इस 1 घंटे की बारिश ने शहर में जमकर तबाही मचाई। इस दौरान कही पेड़ गिरे तो कही शहर के चौक पर लगे साइन बोर्ड भी गिर पड़े। इस दौरान जन हानि तो नही लेकिन उसकी चपेट में आने से कुछ गाड़ियों को काफी नुकसान हुआ है। वही अलग अलग हिस्सों में भी पेड़ के डाली के साथ ही पेड़ भी गिर पड़े।

विज्ञापन


बता दे कि 25 मई से लगे नौतपा के चौथे दिन भी शहरवासी भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे थे। गुरुवार की दोपहर को शहरवासियों ने उस समय राहत की सांस ली, जब अचानक से मौसम ने करवट लेने के साथ ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी। वहीं अंधड़ और तेज हवाओं ने शहर में काफी नुकसान भी पहुंचाया है।

तेज बारिश और अंधड़ के चलते जगदलपुर बस स्टैंड में लगा स्वागत द्वार गिर गया। इस घटना में कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अचानक आए इस अंधड़ का असर शहर और आसपास के इलाकों में भी देखने को मिला, जहां कई पेड़ जड़ से उखड़कर जमीन पर गिर गए इससे कुछ स्थानों पर यातायात तो कई इलाकों में विधुत सेवा भी प्रभावित हुआ।

बारिश के चलते हुए नुकसान

 

बारिश के चलते हुए नुकसान

 

बारिश के चलते हुए नुकसान

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें