झज्जर। एंटी नारकोटिक्स सेल झज्जर की टीम ने 8.07 ग्राम हेरोइन (स्मैक) सहित एक आरोपी रवि निवासी डिफेंस कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक रिषिपाल ने बताया कि 9 नवंबर को उप निरीक्षक रामअवतार की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी प्रजापति धर्मशाला रहणिया कॉलोनी के पास हेरोइन बेचने की फिराक में खड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू किया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी लेने पर उसकी जेब से 8.07 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर झज्जर में एफआईआर दर्ज की। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया ताकि नशा सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जा सके।