बहादुरगढ़। सीआईए-2 बहादुरगढ़ की टीम ने अवैध पिस्तौल और दो कारतूस सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सीआईए-2 प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि रोहतक-बहादुरगढ़ रोड स्थित केएमपी पुल के नीचे एक युवक अवैध हथियार के साथ मौजूद है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू किया। उसकी पहचान गांव खरहर निवासी अंशु के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए। थाना आसौदा में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पर अवैध हथियार और फिरौती से जुड़े चार मामले दर्ज हैं।