बहादुरगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को खंड बहादुरगढ़ ग्रामीण-एक के आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें महिलाओं और बच्चों के पोषण, स्वस्थ खान-पान, बच्चों की वृद्धि एवं विकास और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी गई। महिला एवं बाल विकास विभाग की डीपीओ नेहा दहिया ने बताया कि पहले दिन विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित गतिविधियों में कुल 8863 लाभार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई।