नई दिल्ली। दिल्ली सुप्रीम कोर्ट के बाद अब दिल्ली हाईकोर्ट रजिस्ट्री के एक अधिकारी में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि इस दौरान यह कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं जा रहा था। अधिकारी को इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करा गया है। दिल्ली हाईकोर्ट के सूत्रों ने अधिकारी के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। बताया गया है कि अधिकारी आखिरी बार 20 मार्च को हाईकोर्ट गए थे और उसके बाद से वह लाॅक डाउन के कारण कोर्ट में काम पर नहीं आए। अब उन लोगों के बारे में जांच की जा रही है जो लोग अधिकारी के संपर्क में आए थे। अधिकारी के संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारंटीन की किया जाएगा, ताकि कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति के बारे में पता लगाया जा सके। उल्लेखनीय है कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के भी दो कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। 27 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री में चजुर्थ श्रेणी के एक कर्मचारी में कोरोना संक्रमण पाया गया था। यह कर्मचारी आखिरी बार 16 अप्रैल को अपने काम पर आए थे। इसके अलावा एक अन्य कर्मचारी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इन दोनों कर्मचारियों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है, ताकि कोरोना संक्रमण की स्थिति के बारे मेें पता लगाया जा सके और संक्रमण को अन्य लोगों में फैलने से रोका जा सके।