नूडल्स पकौडे़ एक अलग और टेस्टी स्नैक है जो बेहद लजीज होते हैं।
ज़रूरी सामग्री:
बेसन - 1 कप
कार्न फ्लोर - 2 टेबल स्पून
नूडल्स - 1 कप उबाले हुये
मशरूम - 2 छोटे-छोटे कटे हुये
हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई
अदरक - 1 इंच, लम्बे पतले टुकड़े कटे हुये
हरा धनियां - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
नमक - स्वादानुसार
लाल मिर्च - स्वादानुसार
तेल - पकोड़े तलने के लिए
बनाने की विधि:
नूडल्स डूबने जितना पानी डाल कर उन्हें उबालें। फिर उसमें 1 छोटा चम्मच तेल डालें और नूडल्स को नरम होने तक उबाल लें। फिर छान कर इनका पानी निकाल दें और थोडा़ ठंडा पानी डालकर इन्हें धो लें।
अब एक बर्तन में बेसन, कार्न फ्लोर थोडा़ सा पानी डालकर अच्छे से घोल बनाएं। फिर थोडा़ और पानी डाल कर पकौडे़ के घोल जितना पतला घोल बना लें.
अब नमक, लालमिर्च, हरी मिर्च, हरा धनियां, अदरक, कटे हुये मशरुम और नूडल्स डालकर अच्छे से मिला लें।
एक कढाई में तेल गर्म करें। पकौडे़ बनाएं और इन पकौडों को गोल्डन ब्राउन होने तक पलट-पलट कर तेल में पकाएं।
नूडल्स के पकौडे़ तैयार हैं। गर्म-गर्म पकौडों को चटनी के साथ सर्व करें।