फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। पात्र बच्चे 31 जुलाई तक डिजिटल माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि यह पुरस्कार देश के सर्वोच्च बाल सम्मान में शामिल है। इसके माध्यम से उन बच्चों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने कम उम्र में असाधारण प्रतिभा दिखाई है। बच्चों ने अपनी लगन, मेहनत और उपलब्धियों से समाज व देश के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। यह पुरस्कार बहादुरी, नवोन्मेष और खेल जैसे क्षेत्रों में दिया जाएगा। सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कला एवं संस्कृति भी इसमें शामिल हैं। देशभर से कुल 25 बच्चों का चयन होगा। पुरस्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी राष्ट्रीय पुरस्कार प्रवेशद्वार https://awards.gov.in/ पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई तक प्रवेशद्वार के माध्यम से नामांकन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें