फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव: सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कड़े फैसले, हेलमेट और सीट बेल्ट अनिवार्य

Wed, 21 Jan 2026 05:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
विज्ञापन
.
विज्ञापन

राजनांदगांव जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रशासन ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया। सभी शासकीय विभागों के प्रमुखों को निर्देश दिया गया कि दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य होगा। इन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विभागीय और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई
बैठक में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस को सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई में सख्ती लाने के निर्देश दिए गए। गंभीर मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने पर भी जोर दिया गया। आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग, नगरीय निकाय, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायतों को मिलकर काम करने को कहा गया। पशुओं के सींगों पर रेडियम लगाने और उन्हें गोठानों में सुरक्षित रखने के लिए प्रोत्साहन कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया गया।

जागरूकता अभियान और युवा सहभागिता
शिक्षा विभाग को स्कूलों और कॉलेजों में मोटरयान अधिनियम और यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा में "यंग फोर्स" के रूप में जोड़कर युवाओं की भागीदारी से जन-जागरूकता बढ़ाने पर भी बल दिया गया। दुर्घटना पीड़ितों की सहायता करने वाले "गुड समेरिटन" को प्रोत्साहित किया जाएगा और उन्हें किसी भी कानूनी या प्रशासनिक परेशानी से मुक्त रखा जाएगा। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय व प्रतिबद्धता से कार्य करें ताकि जिले में सकारात्मक परिणाम मिल सकें।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें