झज्जर। माछरौली के गांव रायपुर स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला परिसर में रात्रि ठहराव कार्यक्रम 20 फरवरी को होगा। अध्यक्षता एडीसी जगनिवास करेंगे। एडीसी ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। सीटीएम नमिता कुमारी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। संवाद