फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारी संघ ने मांगे न मानने पर आंदोलन की दी चेतावनी

विज्ञापन
15jjrp03- सिविल अस्पताल में बैठक कर नाराजगी जाहिर करते एनएचएम कर्मचारी। स्रोत : यूनियन
विज्ञापन
झज्जर। एनएचएम कर्मचारी संघ की बैठक सिविल अस्पताल प्रांगण में हुई, जिसमें कर्मचारियों ने लंबित मांगों और वेतन भुगतान में देरी पर नाराजगी जताई। बैठक की अध्यक्षता संजय ने की और संचालन अंजू बागड़ी ने किया। वक्ताओं ने कहा कि पिछले एक वर्ष से वेतन भुगतान में देरी हो रही है और मार्च-अप्रैल का वेतन भी नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि एनएचएम कर्मचारी लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन नियमितीकरण सहित कई मांगें लंबित हैं। बैठक में 7वें वेतन आयोग, डीए बकाया, अवकाश सुविधाएं, स्थानांतरण नीति और समान कार्य समान वेतन जैसी मांगें रखी गईं। साथ ही चेतावनी दी गई कि 17 मई तक समाधान न होने पर 18 मई को चंडीगढ़ में महा प्रतिनिधिमंडल में भाग लिया जाएगा और आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें