फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसबन्दी के बाद इस महिला की काटनी पड़ गई अंगुलियां

Fri, 07 Apr 2017 02:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पीड़ित ललिता के हाथ की अंगुलियां कटी हुई
विज्ञापन
जोधपुर के बिलाड़ा में एक महिला की नसबंदी करने में डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई है। इस महिला के हाथ में इंफेक्शन हो गया जिसके चलते उसकी अंगुलियां काटनी पड़ी।
विज्ञापन


मामला मालकोसनी के बड़ी कला गांव की रहने वाली ललिता से जुड़ा है। ललिता पिछले महीने बिलाड़ा के सामुदायिक केन्द्र पर नसबंदी कराने गई थी। इस दौरान उसके हाथ में इंजेक्शन लगाा गया था। इसके बाद से उसके हाथ में खुलजी होने लगी और फुंसियां हो गई। काफी दिन तक भी उसकी यह समस्या ठीक नहीं हुई तो चिकित्सकों ने उसे एक ट्यूब लगाने को दी और बर्फ से सेक करने को कहा। 

इसके बाद भी उसके हाथ में सूजन बढ़ती गई और अंगुलिया काली पड़ गई। आखिरकार केस बिगड़ता देख महिला को बिलाड़ा से जोधपुर रैफर कर दिया। जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में गैंगरीन बढ़ने के चलते महिला की दो अंगुलियां डॉक्टरों को काटनी पड़ी। उधर, लापरवाही के मामले में सीएमएचओ जोधपुर डॉ.एस.आर.चौधरी ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि पीड़ित सहायता के लिए कार्यालय में संपर्क कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें