फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: नीट Exam के प्रश्नपत्र वायुसेना के विमान से जगदलपुर पहुंचे, भारी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में बंद

Mon, 15 Jun 2026 01:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

21 जून को होने वाली नीट परीक्षा के पर्चे जगदलपुर एयरपोर्ट पर वायुसेना के जहाज से उतारे गए। मां दंतेश्वरी विमानतल से कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस वाहनों के काफिले में सुरक्षित कमरे तक पहुंचाए गए।
विज्ञापन
पर्चे को ले जाते आला अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर। 21 जून को जगदलपुर शहर के अलग अलग सेंटरों में नीट की परीक्षा ली जानी है। परीक्षा को देखते हुए प्रशासन के द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वही नीट के प्रश्नपत्र को वायुसेना के जहाज के माध्यम से जगदलपुर लाया गया है। जिसे सुरक्षित कमरे में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है।
विज्ञापन

बता दे कि सोमवार की सुबह जगदलपुर के मां दंतेश्वरी विमानतल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का पहरा बिछाया गया था। अंदर से लेकर बाहर तक सुरक्षा बल के जवानों ने पूरी तरह से एयरपोर्ट की घेरेबंदी कर रखे हुए थी। जैसे ही वायुसेना के विमान जगदलपुर एयरपोर्ट में उतरा। जवानों ने पूरी तरह से उसे घेर लिया। वायुसेना के अंदर से बंद पेटियों में नीट परीक्षा के पर्चे ले जाए जा रहे थे। आला अधिकारियों का कहना है कि इस परीक्षा के लिए सुरक्षित ठिकाने तक परीक्षा पत्र को ले जाया जा रहा है। इस प्रश्न पत्र को भी सही जगह ले जाने के लिए भी पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जिस वाहन में पर्चे रखे गए थे। उस वाहन के आगे व पीछे भी जवानों की गाड़ियां दौड़ रही थी। वही नीट की परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी।

पर्चे को ले जाते आला अधिकारी

 

पर्चे को ले जाते आला अधिकारी

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें