फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: पांच लाख की ईनामी लक्ष्मी ने किया सरेंडर, पुलिस के सामने डाले हथियार; मुख्यधारा में हुई शामिल

Mon, 11 May 2026 02:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

समरी: छत्तीसगढ़-आंध्र बॉर्डर पर सक्रिय डीकेएसजेडसी सदस्य और पांच लाख की ईनामी महिला नक्सली लक्ष्मी ने आंध्रप्रदेश के अल्लुरी सीताराम राजू जिले में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे पुनर्वास योजना के तहत मुख्यधारा से जोड़ते हुए सहायता राशि भी सौंपी।
 
विज्ञापन
पांच लाख की ईनामी नक्सली लक्ष्मी ने डाले हथियार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश के बॉर्डर पर लंबे समय से सक्रिय DKSZC सदस्य लक्ष्मी ने आंध्रप्रदेश के अल्लुरी सीताराम राजू जिले में पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उसके इस कदम से नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन


लक्ष्मी पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। आंध्रप्रदेश के अल्लुरी सीताराम राजू के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। महिला नक्सली पोडियम लक्ष्मी बीजापुर जिले के उसुर थाना क्षेत्र की निवासी थी। वह DKSZC की सदस्य थी और लंबे समय से छत्तीसगढ़ व आंध्रप्रदेश बॉर्डर में सक्रिय थी। उसने पुलिस अधिकारियों के समक्ष हथियार डाले। पुलिस अधिकारियों ने उसे मुख्यधारा में जोड़ते हुए पुनर्वास राशि भी सौंपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें