फोटो नंबर-21नमाज के दौरान मस्जिद में बैठे समाज के लोग। संवाद
नारनौल। शहर के मोहल्ला शिवाजी नगर स्थित जामा मस्जिद में शुक्रवार को जुम्मे की अलविदा नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। नमाज मस्जिद के इमाम मोहम्मद हनीफ ने अदा करवाई जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। दोपहर करीब दो बजे शुरू हुई नमाज के दौरान मस्जिद में विशेष रौनक देखने को मिली। इस अवसर पर इमाम मोहम्मद हनीफ ने अपने संबोधन में एकता, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। इस मौके पर मोहम्मद हनीफ गोरवाल ने बताया कि शनिवार सुबह जामा मस्जिद में ईद की नमाज अदा की जाएगी। संवाद