राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव थाना पुलिस ने डोंगरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिक बालिका को गांव से दूसरे जगह ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं,नाबालिग पीड़िता के गर्भवती होने के बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ,पीड़िता के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया हैं,आरोपी द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था।
पूरा मामला जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र का हैं,जहां नाबालिक के पेट दर्द होने के कारण उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया,इस दौरान पीड़िता 6 माह की गर्भवती पाई गई,जिसके बाद पूरे मामले में पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल शुरू की गई,डोंगरगांव थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस पूरे प्रकरण की जांच की,जिसमें आरोपी के द्वारा नाबालिक पीड़िता को गांव से दूसरी जगह ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम देना पाया गया,पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की जिसमें आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं,पीड़िता के 6 महीने के गर्भवती होने के बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ हैं।
.