-फोटो 85 : शहर में मांगों को लेकर झाडू प्रदर्शन करते कर्मचारी। स्रोत संघ
बहादुरगढ़। नगर पालिका कर्मचारी संघ और सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर अग्निशमन विभाग और अपनी मांगों के समर्थन में नगर पालिका कर्मचारियों ने झाड़ू प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन तुलाराम पार्क से शुरू होकर मेन बाजार होते हुए नगर परिषद कार्यालय में संपन्न हुआ। प्रदर्शन का नेतृत्व इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने किया। संचालन सचिव अमित ने किया। प्रदर्शन में अग्निशमन विभाग के कर्मचारी नवीन, पवन, प्रदीप खत्री, सुरेंद्र, धर्मेंद्र सिंह, तारीफ, मुकेश कुमार, संदीप हुड्डा आदि शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, उनकी सुरक्षा, और अन्य जरूरी मुद्दों पर जोर दिया। प्रदर्शन में सफाई कर्मचारी सुनील, प्रवीण, हरी, राहुल, सन्नी, शमशेर, राखी, सुशीला, पिंकी आदि शामिल रहे।