झज्जर। शहर के पोस्ट आफिस के पास से मोटरसाइकिल चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार शहर के प्रिया कालोनी वार्ड नंबर एक निवासी विकास ने बताया कि वह सुबह पोस्ट ऑफिस में आया था। वहां से उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पुलिस ने इस संबंध में शिकायतकर्ता की शिकायत पर थाना शहर झज्जर में एफआईआर दर्ज कर ली है। संवाद