फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहद गांव में किराना दुकान से रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव रोहद में एक किराने की दुकान में चोरी की वारदात हुई है। चोर पिछले गेट का कुंडा तोड़कर अंदर घुसा और साढ़े 24 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। यह वारदात 25 अक्तूबर की रात को रमेश की दुकान में हुई। रमेश ने 26 अक्तूबर की सुबह 6 बजे दुकान खोली तो सामान अस्त-व्यस्त मिला। पिछला दरवाजा खुला था और गल्ले से रुपये गायब थे। पड़ोस में लगे सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक कुंडा तोड़ता दिखा है। दुकान मालिक रमेश की शिकायत पर आसौदा थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। एसएचओ जयभगवान ने बताया कि संदिग्ध की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस जल्द ही वारदात सुलझाने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें