जिले मेें 16 मई को नेशनल डेंगू डे मनाया जाएगा। इसमें लोगों को डेंगू के बचाव के संबंध में जागरूक किया जाएगा। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. नीलम भारद्वाज ने दी। उन्होंने बताया कि डेंगू को ड्राई डे की तरफ से मनाया जाता है। इस दिन लोगों का अपने घरों के कूलरों में पानी न डालने की अपील की जाएगी। सिविल सर्जन ने बताया कि अक्सर बरसात व गर्मियों के मौसम में डेंगू व मलेरिया के केसों में बढ़ोतरी होती है। इसलिए सेहत विभाग को अभी से इस दिशा में कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस दिन लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जब भी कोई नियम तोड़ेगा। उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि नेशनल डेंगू डे वाले दिन घरों खास तौर पर सरकारी संस्थानों की चेकिंग की जाएगी। वहीं, जहां भी डेंगू फैलाने वाले मच्छर पाएंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत चालान काटे जाएंगे। साथ ही पांच सौ रुपये तक का जुर्माना किया जा सकता है। जिक्रयोग है कि शहर में डेंगू व मलेरियों से लोगों के बचाव के लिए नगर निगम पहले ही काफी अलर्ट है। नगर निगम द्वारा एक शेड्यूल बनाया गया है। जिसके तहत रोजाना शहर के विभिन्न इलाकों में फॉगिंग करवाई जाती है।