फोटो-51: बैठक में भाग लेते स्वास्थ्यकर्मी व पूर्व पार्षद जसबीर सैनी। स्रोत स्वयं
झजर। रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसायटी की तरफ से सेक्टर में पौधरोपण कर हरियाली की मुहिम का शुभारंभ किया गया। पीएनबी आरसेटी के निदेशक उमेश गोरिया भुकर ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य अपने सेक्टर को स्वच्छ, सुंदर एवं प्रदूषण मुक्त बनाना है। उन्होंने सेक्टरवासियों से अपील की कि इस मुहिम में बढ़-चढ़कर भाग लें और अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रकृति संरक्षण में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि इस नवरात्र संकल्प लें कि हम अपने सेक्टर को हरा-भरा और पर्यावरण को स्वच्छ बनाएंगे। संवाद