फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Assembly: विधायक ने चंदौली का नाम वाराणसी गंगापार करने की उठाई मांग, कहा- हमें मां गंगा से अलग न किया जाए

Tue, 06 Feb 2024 10:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

विधानसभा में मुगलसराय सीट से विधायक रमेश जायसवाल ने चंदौली का नाम बदलने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिले का नाम वाराणसी गंगापार किया जाए। उन्होंने जिले को वाराणसी से अलग करने पर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर निशाना भी साधा।  
विज्ञापन
Chandauli news - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली की मुगलसराय सीट से विधायक रमेश जायसवाल ने मंगलवार को विधानसभा में चंदौली का नाम बदलने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रयागराज जिले से जुड़े प्रयागराज गंगापार, यमुनापार नाम रखा गया। उसी तरह वाराणसी से अलग बनाए गए जिले का नाम चंदौली नहीं  बल्कि वाराणसी गंगापार कर दिया जाए। हमें मां गंगा से अलग नहीं किया जाए।
विज्ञापन


इसके साथ उन्होंने खरगीपुर और जलीलपुर में प्राथमिक विद्यालय और जायसवाल समाज के कुल देवता की आदमकद प्रतिमा वाराणसी में लगाने की मांग की। विधायक ने कुल साढ़े आठ मिनट अपनी बात रखी। सदन में बोलते हुए मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने चंदौली जिले को वाराणसी से अलग करने पर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि पता नहीं किस स्वार्थ में मायावती  ने चंदौली को काशी से अलग कर दिया। बिना लोकमत किए चंदौली के लोगों को काशी से अलग कर दिया गया। चंदौली के लोग पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाते हैं और जब अपना जिला चंदौली बताते हैं तो लोग कहते हैं कि कहां पड़ता है, बिहार में पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें