फोटो-56:खेल मंत्री से मुलाकात करते पूर्व पार्षद जसबीर सैनी। स्रोत स्वयं
- फोटो : File Photo
बहादुरगढ़। भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद तथा राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष जसबीर सैनी ने रविवार को पलवल में हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जसबीर सैनी ने बहादुरगढ़ के खेल स्टेडियमों के लिए बजट उपलब्ध कराने पर खेल मंत्री का आभार जताया। खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर रोहित सैनी, गौरव प्रधान, जीवन सैनी, कैलाश, श्यामलाल, मानक पार्षद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।