इटावा। इस्लामिया इंटर कॉलेज में संपन्न हुए हिंदी सेवा निधि के कार्यक्रम में अगले वर्ष से एक और सम्मान देने की घोषणा की गई। कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ. कुश चतुर्वेदी ने बताया कि अगले वर्ष से मुलायम सिंह यादव और जार्ज फर्नांडीज के नाम से सैन्य पुरस्कार भी दिया जाएगा। मुलायम सिंह व जार्ज फर्नांडीज ने रक्षा मंत्री के पद पर रहते हुए सेना के लिए बड़ा योगदान दिया है। संवाद