फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लोगन लेखन से राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश

विज्ञापन
-फोटो 82 : हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यार्थियों ने बनाए स्लोगन और दिया राष्ट्र प्रेम का संद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। छारा के राजकीय महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत एनएसएस इकाई की ओर से स्लोगन लेखन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. सुशील दलाल के मार्गदर्शन में हुआ, जबकि एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ललिता दलाल ने समन्वय किया। स्वयंसेवकों ने देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान से जुड़े प्रेरणादायक स्लोगन लिखे। विद्यार्थियों ने लोगों को राष्ट्रध्वज का सम्मान करने और हर घर तिरंगा अभियान में भागीदारी का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. सुशील दलाल ने कहा कि तिरंगा राष्ट्रीय अस्मिता, गौरव और एकता का प्रतीक है। उन्होंने अभियान का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें