बहादुरगढ़। हरियाणा पुलिस सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी संगठन, जिला झज्जर की आवश्यक बैठक 10 अक्तूबर को सुबह 10 बजे पुलिस लाइन झज्जर में होगी। संगठन के महासचिव जितेंद्र सिंह राठी ने बताया कि बैठक में सरकार की ओर से जारी कैशलेस इलाज की सुविधा संबंधी पत्र पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा पुलिस-पब्लिक संबंध, अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग, सामाजिक कुरीतियों और नशा निवारण जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होगा। संगठन के संस्थापक प्रधान रमेश दलाल (छारा) भी बैठक में विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।