झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में बीएससी (गणित ऑनर्स) तृतीय वर्ष की संबद्धता के लिए महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की टीम ने निरीक्षण किया। विश्वविद्यालय की निरीक्षण टीम में प्रो. सुमित गिल, डॉ. अंजू पंवार और डॉ. सुरेंद्र कुमार रहे। प्राचार्य प्रो. दलबीर सिंह ने टीम का स्वागत किया। गणित विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार ने गणित विभाग में उपलब्ध सुविधाओं, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय एवं अन्य संसाधनों की जानकारी दी। टीम ने गणित विभाग और पुस्तकालय को देखा और संसाधनों की बारीकी से जांच की। सुधार के लिए दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर डॉ. पुष्पेंद्र कादियान, डॉ. जय भगवान, डॉ. नरेंद्र, जीनम, सुरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।