फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

325 मेडल जीत चुके मास्टर एथलीट का दिल्ली में सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के मास्टर खिलाड़ी परमानंद मलिक (80) को दिल्ली में राष्ट्रीय समाज सेवा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान फेडरेशन ऑफ नरेला सब सिटी की ओर से प्रदान किया गया। परमानंद दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त हैं और युवावस्था से लेकर आज तक लगातार खेलों में सक्रिय हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेकर अब तक 325 से अधिक मेडल जीत चुके हैं। वर्तमान में वह मार्च माह में पंजाब में आयोजित होने वाली नेशनल चैंपियनशिप की तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि जब तक शरीर में जान है, वे खेलते रहेंगे। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें