फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से ड्यूटी पर गया व्यक्ति लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। डीघल चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव भंभेवा में घर से ड्यूटी पर गया व्यक्ति लापता होने का मामला सामने आया हैं। व्यक्ति के लापता होने की सूचना परिजनों ने डीघल चौकी में दी। जानकारी के अनुसार गांव भंभेवा निवासी जसबीर सिंह 10 अगस्त को घर से दिल्ली ड्यूटी पर जाने के निकला था, लेकिन जसबीर न तो ड्यूटी पर पहुंचा और न ही घर वापस लौटा। परिजनों ने जसबीर सिंह की आसपास रिश्तेदारियों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। डीघल चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जांच अधिकारी अंकित ने बताया कि गांव भंभेवा में घर से ड्यूटी पर निकले व्यक्ति के लापता होने की शिकायत मिली हैं। गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैं। जसबीर सिंह के लापता होने की सूचना आसपास के थाने-चौकियों में भी दे दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें