झज्जर। गांव खुंगाई निवासी 42 वर्षीय संदीप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे उल्टियां होने लगीं। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बुधवार को नागरिक अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। जांच अधिकारी एएसआई रविंद्र ने बताया कि व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।