झज्जर। शहर से सटे गांव खेड़ी खुम्मार में रेलवे फाटक के नजदीक ट्रेन की चपेट में आने से गांव शाहजहांपुर निवासी 53 वर्षीय कृष्णचंद्र की मौत हो गई। वह अपने बीमार भाई ओमप्रकाश की देखभाल के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में पिछले तीन दिनों से रुक रहा था। कृष्णचंद्र रोजाना खेड़ी खुम्मार में अपने रिश्तेदार के घर खाना खाने जाता था। सोमवार को वह खाना खाने के लिए जा रहा था, तभी रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। मामले के जांच अधिकारी राकेश ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर इत्फाकिया कार्रवाई की गई है।