फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थार में हवा भरवाने गए व्यक्ति से मारपीट, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। एक व्यक्ति से मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आर्य नगर झज्जर निवासी यशबीर ने बताया कि 21 सितंबर की शाम वह अपनी थार गाड़ी में हवा भरवाने रेडक्रॉस कार्यालय गया था। वहां हेमंत ने उसके टायर को फाड़ने की बात कही। यशबीर के पूछने पर हेमंत ने गाली-गलौज कर उसे मुक्का मारा। कुछ देर बाद हेमंत का दोस्त कपिल भी आया। दोनों ने मिलकर यशबीर को नीचे गिराया और लात-घूंसे मारे। यशबीर के भागने की कोशिश करने पर उन्होंने रास्ता रोककर दोबारा मारपीट की। भीड़ जुटने पर दोनों जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने शिकायत पर थाना शहर झज्जर में मामला दर्ज किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें