नरवाना। पतराम नगर स्थित जैन स्थानक में पहली बार भगवान महावीर की कथा का आयोजन 22 मार्च से शुरू होगा जो 31 मार्च तक चलेगा। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रतिदिन सुबह जैन साध्वियों द्वारा प्रवचन सुनने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम रोजाना सुबह 8:15 बजे से 9:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा जिसमें करीब सवा घंटे तक कथा का प्रसंग होगा। श्री एसएस जैन सभा के प्रधान नरेश जैन ने बताया कि कथा का वाचन महासाध्वी सुंदरी देवी महाराज की प्रेरणा से जैन भारती सुशील कुमारी महाराज, युवा तपस्विनी सुषमा महाराज सहित अन्य साध्वियों के मुखारविंद से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह आयोजन क्षेत्र में पहली बार हो रहा है जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह है। कथा के समापन अवसर पर 31 मार्च को भगवान महावीर का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। संवाद