झज्जर। बार एसोसिएशन में प्रधान अजय डागर के नेतृत्व में महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि को नमन करते हुए उनके जीवन, विचारों और शिक्षाओं को याद किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं समाज को समानता, भाईचारे, सद्भाव और मानवता का संदेश देती हैं। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के बताए मार्ग पर चलने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर तरुण, सावन, संजय जाखड़, प्रदीप टोकस, अर्जुन सहरावत, जीत राम खन्ना, प्रवीण जाखड़, विक्रम सिंह और चेतन सैनी सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।