-फोटो 54 : विस्तार व्याख्यान कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी व वक्ता। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। शहर के राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य दलबीर सिंह के निर्देशन में प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में कॅरिअर मार्गदर्शन विषय पर एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह व्याख्यान डॉ. विनोद मलिक, सहायक प्राध्यापक (डिफेंस स्टडीज), शहीद दलवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय, खरखौदा की ओर से दिया गया। रोजगार प्रकोष्ठ की संयोजक रीना कुमारी ने विद्यार्थियों को इस व्याख्यान के उद्देश्य व महत्व से अवगत कराया। डॉ. विनोद मलिक ने विद्यार्थियों को विभिन्न कॅरिअर विकल्पों, प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास के महत्व पर उपयोगी जानकारी प्रदान की।