-फोटो 85 : आसौदा गांव में गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक राजेश जून। स्रोत कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। क्षेत्र के गांव आसोदा टोडराण में 28 लाख रुपये की लागत से गलियों के निर्माण कार्य का मंगलवार को विधायक राजेश जून ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। विधायक ने ठेकेदार को निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कहा कि घटिया सामग्री या लापरवाही किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सरपंच और ग्रामीणों से भी निर्माण कार्य की निगरानी करने तथा किसी भी अनियमितता की सूचना तुरंत विधायक कार्यालय या सरकारी पोर्टल पर देने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।