झज्जर। पुलिस को दी शिकायत में गांव साखोल निवासी पीड़िता चींटू भारद्वाज ने बताया कि 27 जून को पंजाब नेशनल बैंक का अपना खाता चेक किया तो उसे पता चला कि उसके खाते से पिछले तीन-चार दिनों में कुल 1,95,000 की रकम गायब हुई है। पीड़िता के अनुसार उसने अपने फोन पर न तो कोई संदिग्ध लिंक क्लिक किया था और न ही कोई मैसेज प्रक्रिया की थी। इसके बावजूद अज्ञात जालसाज ने उनके खाते से कई बार में पैसे निकाल लिए। शिकायत में उसने बताया कि 23 जून को 20-20 हजार की तीन ट्रांजेक्शन की गई।