फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक के परिजनों को दी 20 लाख की आर्थिक सहायता

विज्ञापन
08jjrp05- मुनीमपुर गांव में पीड़ित परिवारों के सदस्यों को चेक सौंपते मुख्याति​थि। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
झज्जर। सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता निभाते हुए रिलायंस मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप ने मुनीमपुर गांव में कुएं में गिरे बछड़े को बचाने के प्रयास में जान गंवाने वाले चार ग्रामीणों के परिवारों को कुल 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। रिलायंस मेट के सीईओ एवं पूर्णकालिक निदेशक एसवी गोयल ने कार्यक्रम में पीड़ित परिवारों को चेक सौंपे। उन्होंने दिवंगत ग्रामीणों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके साहस, मानवता और निस्वार्थ सेवा को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि रिलायंस मेट इस कठिन समय में उनके साथ खड़ा है। कार्यक्रम में बीडीपीओ सुमित बेनीवाल, सरपंच रोहित, पूर्व सरपंच सुभाष, चांद सिंह ठेकेदार, बिजेंद्र कुमार, कैलाश गुप्ता, रोमेल रजैन, लोकेश कापसे और राजकुमार मौजूद रहे। ग्रामीणों ने संस्था के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें