फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। गांव बाकरा में धान कटाई के लिए उत्तर प्रदेश से आए मजदूरों में से एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। लापता व्यक्ति की पहचान गांव नवदिया धनेश, पूरनपुर, उत्तर प्रदेश निवासी रमेश के रूप में हुई हैं। पुलिस को दी शिकायत में गांव बाकरा निवासी रवि ने बताया कि उसके पास धान कटाई के काम के लिए उत्तर प्रदेश से 10 मजदूर आए हुए थे। 9 नवंबर की सुबह सभी मजदूर धान कटाई के लिए खेत में गए थे। काम के बाद नौ मजदूर वापस घर लौट आए, लेकिन रमेश घर नहीं पहुंचा। इसके बाद बेरी थाने में रमेश के लापता होने की शिकायत दी। जांच अधिकारी देवेंद्र ने बताया कि गांव बाकरा में धान कटाई करने आए मजदूर के लापता होने की शिकायत मिली हैं। एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें